Indian News : स्पेन के कार्लोस अल्काराज ने विंबलडन 2024 के फाइनल में नोवाक जोकोविच को हराकर दूसरी बार विंबलडन का खिताब जीता है। अल्काराज ने जोकोविच को सीधे सेटों में 6-2, 6-2, 7-6 से हराकर लगातार दूसरी बार यह खिताब अपने नाम किया है।

Indian News के WhatsApp Channel से जुड़े

इन्हीं दोनों के बीच वर्ष 2023 का विंबलडन फाइनल खेला गया था और उसमें भी बाजी अलकराज के नाम रही थी। इसके साथ ही 24 बार के ग्रैंडस्लैम चैंपियन जोकोविक इतिहास रचने से चूक गए। अब वह खिताब अपने नाम करते तो विंबलडन इतिहास में ऐसा करने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन जाते। अलकराज ने इस साल ये लगातार दूसरा ग्रैंड स्लैम जीता है। पिछले महीने ही उन्होंने पहली बार फ्रेंच ओपन का खिताब जीता था।




Read More>>>>रिश्वत नहीं देने पर TTE ने महिला यात्री को मारा थप्पड़

चौथा ग्रैंड स्लैम जीता
अल्काराज ने 21 साल की उम्र में चौथा ग्रैंड स्लैम जीता है। इस जीत के साथ वह लगातार विंबलडन खिताब जीतने वाले इतिहास के पहले स्पेनिश खिलाड़ी बन गए हैं। अगर जोकोविच यह मैच जीत जाते तो वे ग्रास कोर्ट मेजर में सबसे ज्यादा खिताब (8) के रोजर फेडरर के रिकॉर्ड की बराबरी कर लेते। हालांकि, ऐसा नहीं हो सके।

You cannot copy content of this page