Indian News : अंबाला | हरियाणा में विधानसभा चुनाव के चलते आज अंबाला में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे रैली करने के लिए आ रहे थे। लेकिन अचानक उनकी तबीयत खराब होने के कारण उनका हरियाणा में आने का प्रोग्राम कैंसिल हो गया है।

ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी की ओर से कहा गया है कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे अस्वस्थ्य हैं। वह किसी तरह की यात्रा करने में असमर्थ हैं। डॉक्टरों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है। अब हरियाणा की दोनों रैलियों को स्टेट लीडर्स संबोधित करेंगे।

Read more>>>>Indian News के WhatsApp Channel से जुड़े




अब अंबाला में आयोजित कांग्रेस रैली को हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा संबोधित करेंगे। इस रैली के लिए तैयारियां लगभग पूरी हो गई हैं। करीब 300 वर्ग मीटर जगह में रैली के लिए पंडाल लगाया गया है। वहीं, लोगों के बैठने के लिए करीब चार हजार कुर्सियां डाली गई हैं। मौके पर सुरक्षा के भी पूरे इंतजाम हैं।

Read more>>>>आजमगढ़ महोत्सव में अक्षरा सिंह के कार्यक्रम में बवाल, भीड़ ने किया हंगामा….| Uttar Pradesh

कांग्रेस उम्मीदवार निर्मल सिंह मोहड़ा ने कहा है कि बड़ी संख्या में कांग्रेसी वर्कर इस रैली में शामिल होंगे। भाजपा की नीतियों से लोग तंग आ चुके है। इस कारण अब जनता प्रदेश में बदलाव चाहती है। जनता आज विकास को वोट देगी। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाकर एक बार फिर से हरियाणा को विकासशील प्रदेश की सूची में लाया जाएगा।

@Indiannewsmpcg

Indian News

7415984153

You cannot copy content of this page