Indian News : लखनऊ | लखनऊ में पिछले 24 घंटे में ‘लव जिहाद’ का दूसरा मामला सामने आया है। कंचन (बदला हुआ नाम) के सामने अरशद ने शादी करने के लिए ‘गो-मांस’ खाने की शर्त रख दी। बोला- जब धर्म बदलोगी तब निकाह करुंगा।

युवती ने इसका विरोध किया तो अरशद और उसके रिश्तेदारों ने जान से मारने की धमकी दी। परेशान होकर पीड़िता ने पुलिस केस दर्ज कराया है। मामले की जांच शुरू की गई है।

Indian News के WhatsApp Channel से जुड़े




युवती ने आरोप लगाया कि अरशद ने उसे शादी का झांसा दिया। शारीरिक संबंध बनाए। दो बार गर्भपात भी कराया। जब शादी का दबाव दिया तो अरशद ने साफ इनकार कर दिया। बोला- हिंदू लड़की से शादी नहीं करुंगा।

पीड़िता के मुताबिक, करीब डेढ़ साल पहले उसकी मुलाकात मोहम्मद अरशद से उसकी सहेली की बर्थडे पार्टी में हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई और धीरे-धीरे उनका मिलना-जुलना बढ़ गया।

Read more>>>>व्यापारी ने सुरक्षा की मांग की, करणी सेना के अध्यक्ष के भाई पर गंभीर आरोप…| Chhattisgarh

पीड़िता ने बताया कि अरशद ने उसे शादी का झांसा देकर कई बार शारीरिक संबंध बनाए। इस दौरान पीड़िता दो बार गर्भवती हुई, लेकिन अरशद ने गर्भपात की दवाइयां खिला दीं। हर बार आश्वासन दिया, कि वह उससे शादी करेगा।

पीड़िता का आरोप है, कि जब उसने शादी का दबाव डाला, तो अरशद ने साफ मना कर दिया। कहा- वह एक हिंदू लड़की से शादी नहीं करेगा। निकाह करना है तो मुस्लिम बनना होगा। ‘गो-मांस’ खाना होगा।

@Indiannewsmpcg

Indian News

7415984153

You cannot copy content of this page