Indian News : रायपुर | छत्तीसगढ़ कांग्रेस की न्याय यात्रा के दौरान कांग्रेस समर्थक आपस में भिड़ गए। बताया जा रहा है कि यूथ कांग्रेस के दो कार्यकर्ता आपस में ही भिड़ गए। मंच पर ही किस कारण से भिड़े ये पता नहीं चल पाया है। भाजपा ने कहा कि कांग्रेस न्याय यात्रा निकालने का ढोंग कर रही है। कार्यकर्ता अपने ही नेताओं के बैनर-पोस्टर फाड़ रहे हैं। पांचवें दिन यानी आज सारागांव से यात्रा शुरू होगी और सड्‌डू में खत्म होगी।

Indian News के WhatsApp Channel से जुड़े

इससे पहले यात्रा के चौथे दिन कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज को मोहन मरकाम, अनीता योगेंद्र शर्मा, छाया वर्मा, चरणदास महंत, ज्योत्सना महंत सहित कांग्रेस के अन्य पदाधिकारियों का साथ मिला। कांग्रेस की न्याय यात्रा में किसी तरह का विवाद ना हो, इसलिए बड़े नेता एकजुट दिखे। बीजेपी पर हमलावर भी रहे।




Read more>>>>PRSU के स्टूडेंट्स का अर्धनग्न प्रदर्शन, कुलसचिव और वार्डन पर गंभीर आरोप…| Chhattisgarh

दीपक बैज के पहुंचने से पहले स्थानीय बड़े नेताओं ने विवाद कर रहे कार्यकर्ताओं को समझाइश दी। उसके बाद मामला शांत हुआ। दीपक बैज के गुजरने के बाद पोस्टर फाड़ने वाले सभी कार्यकर्ता यात्रा से वापस चले गए।

@Indiannewsmpcg

Indian News

7415984153

You cannot copy content of this page