Indian News : नई दिल्ली | नई दिल्ली के विज्ञान भवन में मंगलवार को 70वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड दिए गए। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सभी विजेताओं को अवॉर्ड और सम्मान दिया। मिथुन चक्रवर्ती को इस साल फिल्म जगत के सबसे गौरवपूर्ण दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। वो हाथ में प्लास्टर पहने अवॉर्ड सेरेमनी का हिस्सा बने। उनकी फिल्मों की यादगार झलक दिखाए जाने के बाद उनके नाम की अनाउंसमेंट हुई।

Indian News के WhatsApp Channel से जुड़े

इस दौरान मिथुन सहारा लेते हुए मंच तक पहुंचे। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने शॉल ओढ़ाकर उनका स्वागत किया, फिर प्रशस्ति से नवाजा। फिल्म जगत में मिथुन चक्रवर्ती के योगदान के लिए उन्हें सेरेमनी में स्टैंडिंग ओवेशन दी गई।

Leave a Reply

You cannot copy content of this page