Indian News : सोनीपत | हरियाणा में बहुमत में आई BJP के सरकार बनाने से पहले ही सियासी खेल शुरू हो गया है। यहां चुनाव जीते तीनों निर्दलीय विधायकों ने समर्थन दे दिया है। पहले गन्नौर से देवेंद्र कादियान और बहादुरगढ़ से राजेश जून और फिर हिसार से सावित्री जिंदल इसके लिए दिल्ली पहुंची। जहां उनकी हरियाणा चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान, सहप्रभारी बिप्लब देब और प्रदेश अध्यक्ष मोहन बड़ौली से मुलाकात हुई।

Indian News के WhatsApp Channel से जुड़े

इनके समर्थन के बाद अब प्रदेश में भाजपा के पास सरकार के लिए विधायकों की संख्या 51 हो जाएगी। भाजपा ने 48 सीटों पर चुनाव जीता है। कादियान और सावित्री जिंदल ने टिकट न मिलने पर BJP से बगावत की थी। वहीं राजेश जून ने कांग्रेस से टिकट न मिलने के बाद निर्दलीय चुनाव लड़ा था।




read more>>>>विस्तारा लंदन-दिल्ली फ्लाइट में मिला धमकी भरा टिश्यू पेपर….| New Delhi

सावित्री जिंदल देश की सबसे अमीर महिला हैं। उनके बेटे नवीन जिंदल कुरुक्षेत्र से BJP के सांसद हैं। हालांकि चुनाव प्रचार से दूरी रखने के बाद मां की जीत पर वह विजयी जुलूस में साथ नजर आए थे।

कादियान ने पहले ही भारतीय जनता पार्टी को समर्थन देने का ऐलान किया है। इसे लेकर उन्होंने बुधवार को गन्नौर में अपने समर्थकों से मीटिंग की। इसके बाद उन्होंने कहा कि अधिकतर समर्थकों ने सरकार के साथ जाने की बात कही।

@Indiannewsmpcg

Indian News

7415984153

Leave a Reply

You cannot copy content of this page