Indian News : लखनऊ | लखनऊ में आग लगने की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। लगातार चौथे दिन भी आग लगी है। यहां एक आइसक्रीम गोदाम में आग लगने की सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। जानकारी के मुताबिक, गणेशगंज में मनोहर ट्रेडिंग नाम से आइसक्रीम की गोदाम है, जहां शुक्रवार को आग लग गई।

Indian News के WhatsApp Channel से जुड़े

आग लगने से बाजार में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों ने पुलिस और दमकल विभाग को जानकारी दी। फायर ब्रिगेड की 8 गाडियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया। आगजनी के कारण का पता नहीं चल पाया है। घटना नाका थाना क्षेत्र के गणेशगंज की है।

Read More >>>> छात्रा ने की खुदकुशी, जानिए क्या है वजह….| Chhattisgarh

Leave a Reply

You cannot copy content of this page