Indian News : कोंडागांव | छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में पुलिस ने मवेशी तस्करी करते दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से 37 मवेशियों को छुड़ाया गया, जिसकी कीमत 2 लाख 50 हजार रुपए ज्यादा बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक दोनों आरोपी मवेशियों को ओडिशा से छत्तीसगढ़ होते हुए आंध्रप्रदेश ले जा रहे थे।

Indian News के WhatsApp Channel से जुड़े

मुखबिर से सूचना मिली कि मुसरपुट्टा साल्हेटोला कोटलभट्टी की तरफ से मवेशियों को ले जाया जा रहा है। जांच में पाया गया कि बिना लाइसेंस और बिना पर्ची के मवेशियों को ले जाया जा रहा था। आरोपियों के कब्जे से 37 मवेशी बरामद कर थाना विश्रामपुरी में अपराध दर्ज किया गया। मामला विश्रामपुरी थाना क्षेत्र का है।

Read More >>>> Ice Cream गोदाम में लगी आग, मचा हड़कंप…| Uttar Pradesh

Leave a Reply

You cannot copy content of this page