Indian News : अयोध्या | भगवान राम की नगरी में आठवां दीपोत्सव इस बार बहुत खास होने वाला है | भगवान रामलला भव्य मंदिर में विराजमान हो गए हैं, जिसकी झलक राम नगरी में मनाए जाने वाले दीपोत्सव में इस बार देखने को मिलेगी | इस बार दीपोत्सव में बेहद खास झांकियां होंगी, जो साकेत महाविद्यालय पर बनाई जा रही हैं | जिसके निर्माण में लगभग 30 से ज्यादा मुस्लिम कारीगर लगे हुए हैं | रामायण के सातों कांडों पर झांकियां बनाई जा रही हैं | इसके साथ ही राम मंदिर मॉडल और राम दरबार की झांकियां सबसे खास होंगी | युद्ध स्तर पर झांकियों  का  निर्माण शुरू हो गया है, जो 27 अक्टूबर को रिहर्सल के लिए नगर के भ्रमण पर निकलेंगी | पर्यटन विभाग झांसी के निर्माण में जुट चुका है, झांकियां बनाई जा रही हैं |

>>>>>Indian News के WhatsApp Channel से जुड़े”>Read more>>>>>>Indian News के WhatsApp Channel से जुड़े

दीपोत्सव में सबसे खास सड़कों पर निकलने वाली झांकियां : इस बार का दीपोत्सव बेहद खास है | क्योंकि भगवान रामलला भव्य मंदिर में विराजमान हो चुके हैं, ऐसे में दीपोत्सव को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं | इस बार दीपोत्सव में सबसे खास अयोध्या के सड़कों पर निकलने वाली झांकियां होंगी | भगवान राम के जीवन पर आधारित प्रसंग की यह झांकियां साकेत महाविद्यालय से निकलेंगी और लता मंगेशकर चौक तक जाएंगी, जहां मुख्यमंत्री झांकियों का स्वागत करेंगे | भगवान के जीवन मृत्यु पर आधारित झांकियों के निर्माण कार्य में लगभग 30 से ज्यादा मुस्लिम कारीगर लगे हैं, जो पिछले तीन वर्षों से लगातार दीपोत्सव की झांकियां बना रहे हैं |




>>>आज वाराणसी दौरे पर रहेंगे PM मोदी…| Uttar Pradesh”>Read more>>>>आज वाराणसी दौरे पर रहेंगे PM मोदी…| Uttar Pradesh

विभिन्न प्रकार की झांकियों का आयोजन : दीपोत्सव को चार चांद लगाने के लिए अयोध्या के साकेत महाविद्यालय में रामायण कालीन प्रसंग मंचन करने के लिए 18 झांकियां बनाई जा रही हैं | जिसमें 11 झांकियां सूचना विभाग और 7 झांकियां पर्यटन  विभाग की ओर से तैयार की जाएंगी |

@Indiannewsmpcg

Indian News

7415984153

Leave a Reply

You cannot copy content of this page