Indian News : इंदौर | इंदौर में मानसिक रूप से विक्षिप्त एक महिला से रेप का मामला सामने आया है। इसके बाद वह अर्धनग्न हालत में सड़कों पर घूमती नजर आई। इस मामले में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मंगलवार देर रात आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। एडीसीपी जोन-1 आलोक शर्मा ने बताया कि 40 वर्षीय मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला नीलकंठ कॉलोनी में घूम रही थी। अकेले घूमते देख यहां से गुजर रहा सोनू उर्फ साहिल सोनी निवासी जनता कॉलोनी में महिला को अपने साथ ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद वह महिला को अकेला छोड़कर भाग गया। ADCP ने बताया कि युवक सोनू पेशे से हम्माल है। वह मूल रूप से सागर का रहने वाला है।

Indian News के WhatsApp Channel से जुड़े

दुष्कर्म के बाद महिला कॉलोनी में अर्द्धनग्न हालत में ही निकल गई। वह पूछताछ में पुलिस को भी जवाब नहीं दे पाई। पुलिस ने उसका मेडिकल परीक्षण कराया, जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। दूसरी ओर आरोपी सोनू सोनी ने भी दुष्कर्म की बात कबूली है। पुलिस ने आरोपी को बुधवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में इसकी तस्वीर भी सामने आई है। घटना सदर बाजार थाना क्षेत्र की नीलकंठ कॉलोनी की है।

Read More >>>> FAST 50 News Khabar @IndianNewsMPCG फटाफट खबरे 23-10-2024




@indiannewsmpcg

Indian News

7415984153


Leave a Reply

You cannot copy content of this page