Indian News : रायपुर | राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 25-26 अक्टूबर को 2 दिन के लिए रायपुर के दौरे पर रहेंगी। इस दौरान शहर की सुरक्षा व्यवस्था हाई अलर्ट पर होगी। राष्ट्रपति के दौरे को लेकर ट्रैफिक पुलिस ने रूट प्लान बनाया है। जिसमें VVIP का काफिला जिन रास्तों से गुजरेगा, वहां कुछ देर के लिए आम लोगों को इंतजार करना होगा। 25 अक्टूबर को सुबह 11 बजे राष्ट्रपति मुर्मू दिल्ली से माना के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पहुंचेंगी। जहां से सड़क मार्ग से वो एम्स हॉस्पिटल के ऑडिटोरियम के लिए निकलेंगी। यहां पहुंचने के लिए VVIP काफिला माना से VIP रोड होकर पीटीएस चौक जाएगा।

Indian News के WhatsApp Channel से जुड़े

ग्राम टेमरी, ग्राम फुंडहर चौक से फुंडहर एक्सप्रेस-वे होकर तेलीबांधा एक्सप्रेस-वे ब्रिज के नीचे से रिंग रोड नंबर-1 होकर पचपेड़ीनाका, संतोषीनगर, कुशालपुर चौक, रायपुरा ब्रिज के आगे से यू-टर्न लेगा। 26 अक्टूबर को राष्ट्रपति सुबह 9 बजे राजभवन से जगन्नाथ मंदिर, गायत्री नगर के लिए निकलेंगी, जो राजभवन चौक से अंबेडकर चौक जीई रोड होकर एसआरपी चौक से भारतमाता चौक, शंकर नगर एक्सप्रेस वे ब्रिज चौक, अनुपम नगर चौक से खम्हारडीह थाना होकर सुबह 9 बजकर 10 मिनट पर गायत्री नगर जगन्नाथ मंदिर पहुंचेंगी।

Read More >>>> अर्धनग्न हालत में सड़कों पर घूमती नजर आई महिला, जानिए क्या है पूरा मामला…..| Madhya Pradesh

Leave a Reply

You cannot copy content of this page