Indian News : मुंबई।  फैंस बड़ी बेसब्री से अल्लू अर्जुन कि पुष्पा 2 का इंतजार कर रहे हैं। अर्जुन की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर खूब बवाल काटा था। हिंदी बेल्ट में जीरो प्रचार प्रसार के साथ रिलीज हुई इस फिल्म ने मेकर्स को काफी प्रॉफिट दिए।

श्रेयस तलपड़े की आवाज में पुष्पा भाउ हिंदी में खूब चले। फिल्म का एक एक गाना और डॉयलॉग हिंदी बेल्ट में आज भी मशहूर हैं। इन्हीं सब बातों को ध्यान में रखकर पु्ष्पा के मेकर्स ने बढ़ा फैसला लिया हैं। खबरे  आ रही है कि अल्लू अर्जुन ने इस फिल्म के लिए 60 से 75 करोड़ रूपए की मांग की है।

अल्लू अर्जुन कि इस फिल्म को KGF 2 जैसे बड़े स्केल पर शूट किया जाएगा। बीते दिनों विलन के रुप में विजय सेतुपति के होने की खबर आई थी। ऐसे में अब पुष्पा 2 का बजट 350 करोड़ के पार पहुंच गया हैं, जो केजीएफ 2 के 100 करोड़ के बजट से ज्यादा हैं।

You cannot copy content of this page