Indian News : डीजे गाड़ी पर चढ़कर नाचना युवकों को भारी पड़ गया। हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से चार युवकों को जोर का झटका लगा है। इनमें से दो की हालत गंभीर है। सभी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं मामले में डीजे संचालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

लापरवाही का यह खौफनाक तस्वीर मह से आई है। बताया जा रहा है कि यहां एक कार्यक्रम के तहत डीजे चालाया जा रहा था। इस दौरान युवकों की टोली डीजे की धून में मस्त होकर नाच रहे थे। इनमें से कुछ युवकों ने लापरवाही की हदें पार कर दी। दरअसल डांस के दौरान चार युवक डीजे वाली गाड़ी के उपर चढ़ गए और गाने पर झूमना शुरू कर दिया।

वहीं ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन लाइन के संपर्क में आने से एक-एक कर चारों युवक गिर गए। अचानक चार युवकों की ऐसी हालत देख हड़कंप मच गया। जिसके बाद सभी युवकों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों की माने तो दो युवकों की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं इस मामले में पुलिस ने डीजे संचालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।

You cannot copy content of this page