Indian News : सोमालिया ( simolia) की राजधानी मोगादिशु में शुक्रवार ( friday) की देर रात आतंकी हमला हुआ। आतंकियों ने हयात होटल में घुसकर फायरिंग की, जिसमें 8 लोगों की मौत हो गई है। 9 घायल हो गए। खबर है कि पहले हयात होटल के बाहर खड़ी 2 कारों में ब्लास्ट हुए।

होटल ( hotel) में सिक्योरिटी फोर्स और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है। हमले में मोगादिशु के खुफिया प्रमुख मुहीदीन मोहम्मद घायल हुए हैं। फिलहाल 8 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। इस्लामी( islami) आतंकवादी समूह अल-शबाब ने हमले की जिम्मेदारी ली है।इस हमले में 9 हमलावरों समेत करीब 180 लोगों की मौत हो गई थी। यहां 10 आतंकी बैग में 10 एके-47, 10 पिस्टल, 80 ग्रेनेड, 2 हजार गोलियां, 24 मैगजीन, 10 मोबाइल फोन, विस्फोटक और टाइमर्स लेकर घुसे थे।

अल-शबाब एक आतंकी संगठन ने ली जिम्मेदारी




अल-शबाब एक आतंकी संगठन है। इसका मकसद 2017 में बनी सोमालिया सरकार को जड़ से उखाड़ना है।अल-शबाब का जन्म 2006 में हुआ। ये सऊदी अरब के वहाबी इस्लाम को मानता है।मोगादिशू शहर यूनियन ऑफ इस्लामिक कोर्ट्स के कब्जे में था, जो कि शरिया अदालतों का एक संगठन था। इसका मुखिया शरीफ शेख अहमद था। 2006 में इथियोपिया की सेना ने इस संगठन को हरा दिया और अल-शबाब का जन्म हुआ।

You cannot copy content of this page