Indian News : पैसा केवल एक विचार है। अगर आप ज्यादा पैसा कमाना चाहते हैं तो अपने विचारों को बदलें। हर आत्म-निर्मित व्यक्ति ने छोटे पैमाने पर एक विचार से ही शुरुआत की थी और बाद में इसे बड़ा किया। पैसे कमाने के लिए शिक्षा और बुद्धि महत्वपूर्ण हैं। जितनी जल्दी शुरुआत करेंगे, उतना अच्छा है।
जब बच्चे को माता-पिता द्वारा सशक्त बनाया जाता है तो उसका रूपांतरण एक जिम्मेदार नागरिक में होता है। जब शिक्षक ज्ञान और अनुभव देकर सशक्त बनाता है तो अच्छे युवा आकार लेते हैं। जब एक लीडर अपनी टीम को सशक्त बनाता है तो ऐसे लीडर पैदा होते हैं, जो देश को बदल सकते हैं।
जब तक ठोकर नहीं खाएंगे, सीखेंगे कैसे
जो सफल हैं, वो बार-बार गिरते हैं, लेकिन कोशिश करते रहते हैं। जीतने वाला व्यक्ति लाख मुसीबतों से घिरा हो, कितनी ही चोटें खाई हों, लेकिन कभी पीठ दिखाकर मैदान नहीं छोड़ता। इंसान को जीवन में एक बार ठोकर खानी पड़ती है, कोई व्यक्ति बिना असफल हुए सफल नहीं हुआ है।
इस दुनिया में महान हस्तियों की भी आलोचना हुई है। आलोचना से घबराने की जरूरत नहीं है। आप जब किसी की आलोचना करते हैं, तो उसके स्वाभिमान को ठेस पहुंचाते हैं, लेकिन दरअसल आप उसे यह बताते हैं कि वो अपने काम में कैसे सुधार कर सकता है, कैसे आगे बढ़ सकता है।