Indian News : धमतरी | छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में पुलिस जवानों से भरी बस ओवरटेक के दौरान ट्रक से टकरा गई। हादसे में 16 जवान घायल हुए हैं। जिसमें से 4 की हालत गंभीर है। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना अर्जुनी थाना क्षेत्र की है।
जानकारी के मताबिक, सुकमा से जवानों को रिफ्रेशर कोर्स करने के लिए 28 सितंबर को रायपुर स्थित माना कैंप भेजा गया था। जहां से प्रशिक्षण खत्म होने के बाद बुधवार को वापस सुकमा लौट रहे थे। बस में महिलाओं समेत 20 जवान सवार थे।
पुलिस जवानों ने बताया कि, करीब 1:30 बजे वो रायपुर से रवाना हुए थे। रास्ते में एक जगह खाना खाने के लिए रुके। इसके बाद संबलपुर के पास करीब 4 बजे ट्रक को ओवरटेक करने के दौरान दूसरे ट्रक से टक्कर हो गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई।
Read more>>>>>महाराष्ट्र में महायुति के सीट शेयरिंग पर दिल्ली में मंथन…
एनएच-30 पर एक तरफ से आवाजाही बंद कर दी गई। अर्जुनी थाना की टीम मौके पर पहुंची। दुर्घटनाग्रस्त बस और ट्रक को रास्ते से हटाया गया। इसकी सूचना सुकमा जिला पुलिस को भी दे गई है। फिलहाल जवानों का इलाज धमतरी जिला अस्पताल में चल रहा है। बाकी दो महिला प्रधान आरक्षकों को रायपुर रेफर कर दिया गया है।
@Indiannewsmpcg
Indian News
7415984153