Indian News : पटना | पटना के रामकृष्ण नगर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार पति-पत्नी को रौंद दिया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। घटना के विरोध में स्थानीय लोगों ने पटना-फतुहा मार्ग पर जाम लगा दिया और जमकर प्रदर्शन किया। मृतक की पहचान कृष्णा निकेतन निवासी दिलीप कुमार और संजू सिंह के तौर पर हुई है। मामले की सूचना मिलते ही रामकृष्ण नगर समेत कई थानों की पुलिस पहुंची।

Indian News के WhatsApp Channel से जुड़े

प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया। थाना प्रभारी कृष्ण चंद्र भारती ने बताया कि चालक की तलाश की जा रही है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल भेज दिया गया है। जानकारी के मुताबिक दिलीप कुमार ट्रांसपोर्ट में काम करते थे। रविवार देर शाम पत्नी संजू सिंह के साथ घर वापस लौट रहे थे। इस बीच बाईपास के एनआरएल पेट्रोल पंप के नजदीक तेज रफ्तार ट्रक ने दोनों को कुचल डाला। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Read More >>>> पड़ोसी ने किया 4 साल की बच्ची से दुष्कर्म, गिरफ्तार…| Uttar Pradesh

@indiannewsmpcg

Indian News

7415984153

You cannot copy content of this page