Indian News : दुनिया में आज भी ऐसे कई ऐसे रहस्य है जिन्हें वैज्ञानिक भी सुलझाने में असफल साबित हो रहे है। वैसे तो वैज्ञानिकों ने कई रहस्यमयी पहेलियों से पर्दा हटा दिया है। लेकिन इसके बावजूद कुछ इसे रहस्य है जहां विज्ञान भी काम नहीं आ रहा है। दुनिया में कई ऐसी जगहें है जो अपने अंदर अनसुलझे रहस्य छुपाए हुए है। आज हम आपको ऐसे ही एक गांव के बारे में बताएंगे जिसके रहस्य के बारे में जानकर आपको बेहद हैरानी होगी।

दरअसल, पोलैंड का एक गांव वैज्ञानिकों के लिए अनसुलझी हुई पहेली बना हुआ है। ऐसा इसलिए क्योंकि यहां सिर्फ लड़कियां जन्म लेती है लड़के नहीं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, पोलैंड के मिजेस्के ओद्रजेनस्की गांव में पिछले 12 सालों से एक भी लड़के का जन्म नहीं हुआ है। लेकिन इसके पीछे की वजह अबतक किसी को पता नहीं चली है। मिजेस्के ओद्रजेनस्की गांव के इस रहस्य के बारे में जानकर वैज्ञानिक भी हैरान हैं। वह भी नहीं पता लगा पाए हैं कि आखिर इस गांव में ऐसा क्यों हो रहा है? साल 2019 में मिजेस्के ओद्रजेनस्की के मेयर क्रिस्टीना जिडजियाक ने एक बड़ा एलान किया था। मेयर ने घोषणा की थी कि, अगर गांव में किसी के घर बेटे का जन्म होता है, तो उस परिवार को वह इनाम देंगे।

वैज्ञानिकों को जब इस गांव की जानकारी हुई, तो उन्होंने इस गांव के रहस्य को जानने के लिए काफी रिसर्च किया। लेकिन लगातार शोध करने के बावजूद उनके हाथ केलव असफलता ही लगी। वैज्ञानिक यह तक पता नहीं लगा पाए कि आखिर इस गांव में किसी लड़के का जन्म क्यों नहीं हो रहा है। वैज्ञानिकों ही नहीं पत्रकार और टीवी में काम करने वाले लोगों ने इस गांव पर शोध किया है। लेकिन अभी तक इस गांव का रहस्य एक पहेली बना हुआ है।

वैज्ञानिक भी इस रहस्य से नहीं उठा पाए पर्दा

पोलैंड के इस अनोखे गांव की आबादी 300 है। इस क्षेत्र की मेयर क्रिस्टीना जिडजियाक ने गांव के बारे में बताते हुए कहा कि मिजेस्के ओद्रजेनस्की की स्थिति अजीबोगरीब है। मेयर ने कहा कि वैज्ञानिकों ने इस रहस्य को सुलझाने की कोशिश की कि आखिर गांव में सिर्फ लड़कियां ही क्यों पैदा होती हैं। लेकिन वैज्ञानिक इस रहस्य से पर्दा नहीं उठा पाए। एक बार अग्निशामकों के यूथ वॉलिंटियर्स के लिए एक क्षेत्रीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था और इसमें गांव की पूरी टीम लड़कियों की थी। इसके बाद से यह गांव में चर्चा में आ गया।

You cannot copy content of this page