Indian News : बुरहानपुर | बुरहानपुर जिले के खंडवा रोड स्थित कृषि उपज मंडी में गोडाउन और खड़ी पिकअप वाहन में अचानक आग लग गई | दो गोडाउन सहित पिकअप में आग लगने से व्यापारियों को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है | व्यापारियों ने मंडी प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं |

Read More>>>चोरों के हौसले बुलंद, लाखों का सामान लेकर फरार हुए चोर | Madhya Pradesh

खंडवा रोड स्थित सावित्री बाई फुले कृषि मंडी में अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई | आग की लपटे देखकर मंडी में अफरा-तफरी मच गई | आस-पास के लोगों ने तुरंत दमकल विभाग को इसकी सूचना दी | आग इतनी ज्यादा थी कि गोदाम के पास तरबूज से भरे पिकअप वाहन को भी आग ने अपनी चपेट में ले लिया |

करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद नगर निगम की दो दमकल गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया जा सका | इसमें 6 लाख से ज्यादा के नुकसान की आशंका जताई गई है |

@indiannewsmpcg

Indian News

7415984153

You cannot copy content of this page