Indian News : विजयवाड़ा | आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री और वाईएसआर कांग्रेस पार्टी (YSRCP) अध्यक्ष वाईएस जगन मोहन रेड्डी पर चुनाव प्रचार के दौरान शनिवार रात को पत्थर से हमला हुआ। इसमें जगन मोहन घायल हो गए। उनके माथे पर चोट लगी है। आप को बता दे की जगन मोहन ने विजयवाड़ा में मेमंता सिद्धम (हम सब तैयार हैं) बस यात्रा निकाली थी।

Indian News के WhatsApp Channel से जुड़े

वे बस के ऊपर से लोगों का अभिवादन कर रहे थे। इसी दौरान उन पर फूलों के साथ पत्थर फेंका गया। YSRCP ने बताया कि एक अज्ञात व्यक्ति ने सीएम पर पत्थर फेंका, जिससे उनकी बाईं आंख के ऊपर चोट लग गई। CM को प्राथमिक उपचार के लिए बस में ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद CM रेड्डी ने अपनी बस यात्रा फिर से शुरू की।

Read More >>>> अभिनेता Salman Khan के घर के बाहर फायरिंग, बढ़ाई गई सुरक्षा…

@indiannewsmpcg

Indian News

7415984153

You cannot copy content of this page