Indian News : नई दिल्ली | आतिशी ​​​​​दिल्ली की 9वीं और सबसे युवा मुख्यमंत्री के तौर पर राजभवन में शनिवार शाम 4:30 बजे शपथ लेंगी। वे दिल्ली की तीसरी महिला CM होंगी। उनसे पहले सुषमा स्वराज और शीला दीक्षित CM रह चुकी हैं। शपथ ग्रहण समारोह में केजरीवाल, सिसोदिया और पंजाब CM भगवंत मान शामिल होंगे।

43 साल की आतिशी कालकाजी सीट से तीन बार की विधायक हैं। आतिशी दिल्ली की सबसे युवा CM होने का केजरीवाल का रिकॉर्ड भी तोड़ेंगी। आतिशी 43 साल की हैं, जबकि 2013 में पहली बार CM बनने के समय केजरीवाल 45 साल के थे।

>>>Indian News के WhatsApp Channel से जुड़े”>Read more>>>>Indian News के WhatsApp Channel से जुड़े




AAP विधायकों ने 17 सितंबर को केजरीवाल के इस्तीफे के बाद आतिशी का नाम CM के रूप में फाइनल किया था। राष्ट्रपति मुर्मू ने 20 सितंबर को केजरीवाल के इस्तीफे को स्वीकार करने के साथ आतिशी को CM नियुक्त करने की इजाजत दी।

आतिशी के साथ AAP के 5 विधायक- गोपाल राय, सौरभ भारद्वाज, कैलाश गहलोत, इमरान हुसैन और मुकेश अहलावत मंत्री पद की शपथ लेंगे। कैबिनेट में मुकेश अहलावत एकमात्र नया चेहरा होंगे। बाकी 4 नेता केजरीवाल कैबिनेट में भी मंत्री रह चुके हैं।

>>>>>पंजाबी सिंगर Diljit Dosanjh के Live Show में फैन ने की अनोखी हरकत, देखे video…| Paris”>Read more>>>>>>पंजाबी सिंगर Diljit Dosanjh के Live Show में फैन ने की अनोखी हरकत, देखे video…| Paris

अहलावत को AAP विधायक राजकुमार आनंद की जगह कैबिनेट में जगह मिली है। आनंद ने लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा जॉइन कर ली थी। वे केजरीवाल कैबिनेट में सामाजिक कल्याण मंत्री थे।

@Indiannewsmpcg

Indian News

7415984153

Leave a Reply

You cannot copy content of this page