Indian News : बिहार | कांग्रेस नेता राहुल गांधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा के तहत सोमवार को बिहार पहुंचे | राहुल गांधी के आगमन को लेकर सुरक्षा की पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। राहुल गांधी बंगाल के उत्तरी दिनाजपुर से किशनगंज राहुल पहुंचे हैं। उनकी यात्रा सुबह 9 बजे बिहार-बंगाल बॉर्डर किशनगंज के फरानगोला चौक पहुंची। राहुल चार दिनों में सात जिलों में 425 किलोमीटर की यात्रा करेंगे। आज वे यात्रा के दौरान कई जनसभाओं को संबोधित करेंगे।

Indian News के WhatsApp Channel से जुड़े

इसके बाद अररिया के लिए रवाना हो जाएंगे। जिस रूट से राहुल गांधी गुजरेंगे, उस रूट पर पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। बता दें कि राहुल गांधी ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को यात्रा में शामिल होने का निमंत्रण दिया था, लेकिन उन्होंने यात्रा में शामिल होने से इनकार कर दिया था। यात्रा के बिहार में एंट्री लेने से एक दिन पहले ही नीतीश ने भाजपा से गठबंधन कर लिया। अब बिहार में NDA की सरकार बन गई है।

Read More >>>> कार और ट्रैक्टर ट्राली की हुई भिड़ंत, 3 गंभीर | Madhya Pradesh

@indiannewsmpcg

Indian News

7415984153

You cannot copy content of this page