Indian News :  टोक्यो। जापान चांद पर पहुंचने वाला पांचवां देश बन गया है। जापान का मून मिशन स्नाइपर ने चांद की सतह पर सफलतापूर्वक लैंड कर लिया है। जापान की स्पेस एजेंसी JAXA ने बीते साल 7 सितंबर को अपने स्नाइपर को चांद के लिए रवाना किया था। 4 महीने से ज्यादा की यात्रा के बाद यह मून स्नाइपर ने स्लिम मिशन के तहत चांद पर लैंडिंग की है।

स्नाइपर 25 दिसंबर को चांद की ऑर्बिट में पहुंचा था। तब से ये चांद की सतह की तरफ बढ़ रहा था। स्नाइपर पहले हुए मून मिशन्स में लैंडिंग के लिहाज से सबसे एडवांस्ड टेक्नोलॉजी से लैस है। इस लैंडर का वजन 200 किलोग्राम है। लंबाई 2.4 मीटर और चौड़ाई 2.7 मीटर है। इसमें रडार, लेजर रेंज फाइंडर और विजन बेस्ड नेविगेशन सिस्टम लगा हैं। इसमें लगे कैमरे चंद्रमा पर मौजूद चट्टानों की बिल्कुल साफ तस्वीरें लेंगे। इसके साथ ही इसमें लूनर एक्सप्लोरेशन व्हीकल और लूनर रोबोट भी हैं।

Read More>>>Germany में Suryakumar Yadav की हुई सफल सर्जरी




चाँद पर उतरने वाला पांचवा देश
इसके साथ ही जापान चांद पर पहुंचने वाला पांचवां देश बन गया है। जापान से पहले चार देशों-रूस, अमेरिका, चीन और भारत ने ही चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग की है। जापान की स्पेस एजेंसी इससे पहले दो बार छोटे क्षुद्रग्रहों पर लैंडिंग में कामयाब रही थी लेकिन इस बार उसे चांद पर उतरने में कामयाबी मिली है। जापान ने पिछले साल भी चांद पर लैंडर भेजा था लेकिन वह सफल नहीं हो सका था।

@indiannewsmpcg

Indian News

7415984153

You cannot copy content of this page