Indian News : अयोध्या | अयोध्या में 22 जनवरी को रामलला के प्राण प्रतिष्ठा होने को है। जिसकी तैयारियां युद्ध स्तर पर जारी है। राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियों को लेकर लगातार सीएम योगी अयोध्या का दौरा कर रहे हैं। इसी बीच आज अयोध्या में तैयारियों को लेकर भाजपा की बड़ी बैठक होने जा रही है। आज सुबह 11 बजे से लेकर दोपहर 2 बजे तक ये बैठक होनी है।

Indian News के WhatsApp Channel से जुड़े

इस बैठक में बीजेपी के बड़े नेता शामिल होंगे। बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बी एल संतोष, राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल, तरुण चुघ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी, प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सहित अवध क्षेत्र के सभी प्रमुख पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। बीजेपी के ये सभी बड़े नेता कल रात से ही अयोध्या पहुंच गए हैं।

Read More >>>> SI की पत्नी ने की खुदकुशी, ड्यूटी पर था पति….| Madhya Pradesh

You cannot copy content of this page