Indian News : रायपुर | छत्तीसगढ़ रायपुर के कोयला कारोबारी के ऑफिस में हुई गोलीबारी मामले में बड़ा खुलासा हुआ है |

Indian News के WhatsApp Channel से जुड़े

2 अज्ञात बाइक सवार शूटर्स के हवाई और कार पर फायरिंग के बाद कारोबारी के सुरक्षा कर्मियों ने भी जवाबी फायरिंग की थी | जवाबी फायरिंग की पुलिस ने पुष्टि की है | आपको बता दें कि रायपुर गोलीकांड से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया था |

Read More>>>आज का राशिफल | अंक ज्योतिष | पंचांग | आज का शुभ अंक (14/07/2024) Today’s Horoscope | Rashifal

आरोपियों को पकड़ने पुलिस ने पूरे शहर में नाकेबंदी की | वहीं अज्ञात हमलावरों की बाइक तेलीबांधा क्षेत्र से बरामद कर ली गई है | यह गाड़ी झारखंड की बताई जा रही है | वही गोलीकांड में अमन साहू गैंग के हाथ होने की आशंका जताई जा रही है | फिलहाल पुलिस तफ्तीश में जुटी हुई है |

You cannot copy content of this page