Indian News : जयपुर। विधानसभा चुनाव के बाद सट्टा बाजार का माहौल गरमाया हुआ है। राजनीतिक पार्टियों में लोग अपनी अपनी जीत का दावा कर रहे हैं। चुनाव के नतीजे जल्द घोषित होने वाले हैं। वहीं जानकारी के मुताबिक सट्टा बाजार में सटोरिए हॉट सीटों पर रूझान को लेकर बड़ा अपडेट दिए हैं।

<<<<>>>>>Indian News के WhatsApp Channel से जुड़े<<<<<<<

बताया जा रहा है कि इस बार मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी, सचिन पायलट, BJP सांसद राजवर्धन राठौड़, दीया कुमारी, सतीश पूनिया की सीटों पर रूझान इनके पक्ष में है। सट्टा बाजार के मुताबिक यदि पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को पीएम नरेंद्र मोदी ने इस बार के चुनाव में मुख्यमंत्री के रूप में प्रोजेक्ट नहीं किया तो वे कांग्रेस से मिलकर उनकी सरकार बना सकती हैं। हालांकि ये संभावना उतनी प्रबल नहीं है। सट्टा बाजार के मुताबिक इस बार बागी बड़ी संख्या में जीत कर आ रहे हैं। वे दोनों पार्टियों का खेल बिगाड़ रहे हैं। खासकर बाड़मेर से शिव विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के बागी रविन्द्र सिंह भाटी जीतकर दोनों प्रमुख पार्टियों का खेल बिगाड़ सकते हैं।

Read More >>>> सरकारी स्कूलों में छुट्टी का कैलेंडर जारी, छठ की छुट्‌टी घटी, ईद की बढ़ी, नीतीश सरकार के छुट्टियों के कैलेंडर पर छिड़ा संग्राम

You cannot copy content of this page