Indian News : जगदलपुर | भाजपा एंव भाजपा युवा मोर्चा ने किया मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुतला दहन,कहा 2,000 करोड़ के घोटाला का जवाब नही दे रही कांग्रेस सरकार ।शराब् घोटाले को लेकर पूरे प्रदेश स्तर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा मुख्यमन्त्री का पुतला दहन कर विरोध जताया जा रहा है |

इसी कड़ी मे आज जगदलपुर मे भी भाजपा एंव भाजपा युवा मोर्चा द्वारा शहर के चांदनी चौक मे सरकार के खिलाफ नारे बाजी करते हुए छत्तीसगढ़ राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुतला दहन कर 2,000 करोड़ के घोटाले का जवाब मांगा।


जगदलपुर के पूर्व भाजपा महापोर् किरण देव ने बताया की कांग्रेस सरकार सिर्फ और सिर्फ गरीबो को लूटने के लिए सत्ता में आयी है कांग्रेस के शासन मे लगातार घोटाले हो रहे हैं जिसका जवाब नही देते जिम्मेदार नेता, वंही युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष अविनाश श्रीवास्तव ने कहा की अब जनता कांग्रेस सरकार को माफ नही करेगी आने वाले चुनाव मे कांग्रेस सरकार को जड़ से उखाड़ फेकेगी ।

You cannot copy content of this page