Indian News : रायपुर | भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर छत्तीसगढ़ में भी भाजपा ने सभी जिलों केंद्रों में 25 जून को आपातकाल का काला दिवस का आयोजन किया | उस काले अध्याय को देश की जनता को स्मरण कराने भाजपा ने हर साल की तरह काला दिवस मनाया |

Read More>>>आज का राशिफल | अंक ज्योतिष | पंचांग | आज का शुभ अंक (26/06/2024) Today’s Horoscope | Rashifal

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कहा कि भाजपा 25 जून को पूरे देश में आपातकाल को काला दिवस के रूप में मनाती है | आज ही के दिन सन 1975 में तात्कालिक प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी ने पूरे देश में आपातकाल लागू किया था | आज ही के दिन लोकतंत्र की हत्या की गई थी और आज वही कांग्रेस पार्टी लोकतंत्र की दुहाई देते हैं | संविधान को लेकर हाथ में लेकर खड़े होते हैं | आज कांग्रेस पार्टी किसी भी संवैधानिक संस्थाओं पर भरोसा नहीं करती |

You cannot copy content of this page