Indian News : नई दिल्ली | भाजपा ने मंगलवार को लोकसभा चुनाव को लेकर तीन राज्यों के लिए स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। इनमें मध्यप्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल शामिल हैं। सभी राज्यों में भाजप के 40-40 दिग्गज नेताओं के नाम हैं। PM मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा तीनों राज्यों में जनसभाएं करेंगे। इधर, तृणमूल कांग्रेस पार्टी ने लोकसभा चुनावों को लेकर पश्चिम बंगाल में अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। तृणमूल कांग्रेस ने अपने स्टार प्रचारकों की ल‍िस्‍ट में 40 नेताओं के नाम शाम‍िल क‍िए हैं, ज‍िसमें सबसे ऊपर पार्टी सुप्रीमो और सूबे की मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी का नाम है। हालांकि, इसमें पार्टी की फायरब्रांड नेता महुआ मोइत्रा का नाम नहीं है।

Indian News के WhatsApp Channel से जुड़े

मध्यप्रदेश के लिए भाजपा की स्टार प्रचारकों की लिस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और 7 केंद्रीय मंत्रियों के नाम शामिल हैं। इसके अलावा BJP शासित 6 राज्यों के मुख्यमंत्री भी MP में पार्टी प्रत्याशियों के लिए प्रचार करते नजर आएंगे। मध्यप्रदेश से CM डॉ. मोहन यादव, पूर्व CM शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और प्रदेश BJP अध्यक्ष वीडी शर्मा जैसे बड़े नाम भी स्टार प्रचारकों की लिस्ट में शामिल हैं। वहीं, प्रदेश सरकार के कई मंत्री और संगठन से जुड़े पदाधिकारियों को भी प्रचार का जिम्मा सौंपा गया है। खास बात ये है कि हाल ही में कांग्रेस छोड़कर BJP में शामिल हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी को भी BJP के स्टार प्रचारकों की लिस्ट में जगह मिली है।

Read More >>>> नगाड़े की थाप व फाग गीतों पर खूब थिरके धीरज सिंहदेव, एक दूसरे को गुलाल लगाकर मनाई होली….

बिहार में लोकसभा चुनाव प्रचार के लिए BJP ने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी। इस लिस्ट में कुल 40 नेताओं को शामिल किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अमित शाह, जेपी नड्डा, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, MP के CM मोहन यादव, बिहार के दोनों डिप्टी CM सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा के नाम हैं। वहीं, केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे को भी जगह मिली है, हालांकि बक्सर से उनका टिकट कट गया है। वहीं, रविशंकर प्रसाद और राजीव प्रताप रूडी का नाम इस लिस्ट से गायब है।

Read More >>>> चलती ट्रेन में लगी आग, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान…| Bihar

पश्चिम बंगाल से BJP की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट में फिल्म अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती और पार्टी के IT सेल के प्रमुख अमित मालवीय का नाम भी शामिल हैं। PM मोदी और प्रमुख केंद्रीय नेताओं के अलावा पश्चिम बंगाल में भाजपा की ओर से शुवेंदु अधिकारी, दिलीप घोष, स्वप्न दास गुप्ता, मुफुजा खातून, रुद्रनील घोष, अमिताभ चक्रवर्ती, सुकुमार राय, सिद्धार्थ टिर्की, देवाश्री चौधुरी सहित कई बड़े नेता स्टार प्रचारक बनेंगे।

Read More >>>> रामकृष्ण मिशन के अध्यक्ष का हुआ निधन, PM मोदी ने जताया शोक….

@indiannewsmpcg

Indian News

7415984153

You cannot copy content of this page