Indian News : बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में अवैध निर्माण को तोड़ने को लेकर महिलाओं और पार्षद के बीच विवाद का मामला सामने आया है | अतिक्रमण हटाने पर महिलाओं ने भाजपा की महिला पार्षद को घर से निकाल धक्का देकर सड़क पर घसीटा | इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा |

Indian News के WhatsApp Channel से जुड़े

इस मामले में पार्षद की शिकायत पर गुरुर पुलिस चार लोगों के खिलाफ कई धाराओं में अपराध दर्ज कर जांच में जुटी है | यह मामला गुरुर का है | बताया जा रहा कि अवैध निर्माण को लेकर कार्रवाई करने पर व्यापारी संघ की महिलाएं आक्रोशित हो गई |

महिलाओं ने नगर के वार्ड नंबर 4 की पार्षद भाजपा नेत्री कुंती सिन्हा महिला पार्षद को उसके घर से निकाला और जमीन पर गिरा दिया | इसके बाद कुछ महिलाओं ने सड़क पर ही पार्षद को घसीटने लगा | पार्षद की शिकायत पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है |

You cannot copy content of this page