Indian News : बांका | बिहार के बांका में बोलेरो कार ने सड़क से गुजर रहे कावड़ियों को रौंद दिया है। इसमें 4 लोगों की मौत हुई है। वहीं, कई लोग घायल हुए हैं। घटना के बाद गुस्साए गांववालों ने विरोध में पुलिस की वैन फूंक दी। पुलिस ने बताया कि घटना शुक्रवार देर रात की है।

Indian News के WhatsApp Channel से जुड़े

कावड़ियों का एक जत्था सुल्तानगंज से गंगाजल लेकर बांका लौट रहा था, तभी सड़क से तेज रफ्तार में बोलेरो कार गुजर रही थी। कार अनिंयत्रित होकर कावड़ियों की जत्थे की बढ़ी और उन्हें रौंदते हुए आगे निकल गई। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।

Read More >>>> उग्रवादियों ने गांव पर फेंके बम, फायरिंग जारी…| Manipur

Leave a Reply

You cannot copy content of this page