Indian News : उज्जैन | बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी महाकाल दर्शन के लिए बेटे अहान शेट्टी के साथ उज्जैन पहुंचे। दोनों बाबा महाकाल की भस्म आरती में शामिल हुए। प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह भी परिवार के साथ भस्म आरती में शामिल हुए ।
Read More>>>>लोको पायलट पर गिरी निलंबत की गाज, जानिए वजह | Chhattisgarh
अभिनेता सुनील शेट्टी ने बेटे अहान और मंत्री राकेश सिंह नंदी हॉल में बैठकर भगवान महाकाल की पूजा अर्चना की। भस्म आरती में शामिल होने के बाद सुनील शेट्टी ने कहा कि महाकाल के दर्शन पाकर जो महसूस हुआ उन्हें वैसा कभी महसूस नहीं हुआ । वो पहली बार महाकाल दर्शन के लिए आए हैं लेकिन वह अब हर साल महाकाल के दर्शन के लिए उज्जैन आएंगे। उन्होंने महाकाल की व्यवस्थाओं की भी तारीफ की। वहीं मंत्री राकेश सिंह ने महाकाल से परिवार के साथ प्रदेश की समृद्धि की कामना की।
@indiannewsmpcg
Indian News
7415984153