Indian News : बिलासपुर | युवती से शादी का वादा कर के दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक ने युवती से ब्रेकअप (breakup ) कर दूसरी लड़की से शादी (marriage ) तय कर ली। इधर, परेशान युवती ने उसके खिलाफ थाने में केस दर्ज करा दी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। घटना सकरी थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक रायपुर (RAIPUR ) जिले के तिल्दा नेवरा में रहने वाला युवक दीपक कुमार वस्त्रकार प्राइवेट जॉब करता है। सकरी क्षेत्र में उसकी भाभी का मायका है। इसके चलते उसका यहां आना-जाना रहता था। दो साल पहले उसने अपनी भाभी की 27 वर्षीय बहन से दोस्ती (friendship ) की और फिर दोनों एक-दूसरे से प्यार करने लगे। दीपक उसके साथ शादी करने का वादा कर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। बाद में उसने युवती से मिलना जुलना बंद कर दिया। इधर, युवक ने दूसरी जगह शादी तय कर ली और 6 फरवरी को सगाई भी कर लिया। इधर सोमवार को युवती की शिकायत पर केस दर्ज करने से पहले पुलिस ने आरोपी दीपक के गांव तिल्दा नेवरा में दबिश दी। जहां से उसे पकड़ लिया गया। फिर उसके खिलाफ अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

प्रदेश में बढ़ते रेप के मामलें ( cases )




NCRB (राष्ट्रीय अपराध रिकार्ड ब्यूरो) ने 2017 की रिपोर्ट में बतया था की छत्तीसगढ़ में सड़क दुर्घटना (road accident ), हत्या, छेड़छाड़ और दुष्कर्म आंकडे चौंकाने वाले है। रिपोर्ट के मुताबिक 2017 में दुष्कर्म के मामले बढ़े हैं। यह वृद्धि 15% तक है। इसी प्रकार छेड़खानी की रिपोर्ट भी 2016 के मुकाबले 2017 में 41% ज्यादा दर्ज हुई ।

You cannot copy content of this page