Indian News : रायपुर | राजधानी रायपुर के रेलवे स्टेशन में सारनाथ एक्सप्रेस में गोली चली है। बताया जा रहा है कि RPF जवान की रायफल से गोली चली है। जिससे RPF का एक जवान और एक यात्री घायल हो गया है। घटना के बाद स्टेशन में हड़कंप मच गया। आनन फानन में घायल जवान और एक यात्री को निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। जहां इलाज के दौरान RPF जवान की मौत हो गई। मामला जीआरपी थाना इलाके का है। जहां सारनाथ एक्सप्रेस के एस 2 कोच में अचानक गोली चल गई।

Indian News के WhatsApp Channel से जुड़े

घटना के बाद यात्रियों में अफरा तफरी का माहौल हो गया। सूचना मिलते ही RPF और GRP के RKCH अस्पताल पहुंचे हुए हैं। वहीं दूसरी ओर घटना को लेकर RPF के अधिकारी कुछ भी बताने को तैयार नहीं है। आपको बता दें कि मृतक जवान ​की पहचान दिनेश चांद के रूप में हुई है। जो मध्यप्रदेश का रहने वाला है। फिलहाल एक यात्री का इलाज जारी है। घटना किस वजह से हुई इसकी जानकारी अब तक सामने नहीं आई है। बता दें कि गाड़ी संख्या 15159 सारनाथ एक्सप्रेस में उसलापुर से रायपुर तक उप नि एसडी डी घोष+04 आरपीएसएफ के द्वारा अनुरक्षण कर रहे थे। इसी दौरान ये घटना हुई है।

>>> तेज रफ्तार कार ने 9 लोगों को कुचला, 3 की मौत…| Madhya Pradesh”>Read More >>>> तेज रफ्तार कार ने 9 लोगों को कुचला, 3 की मौत…| Madhya Pradesh

@indiannewsmpcg

Indian News

7415984153

You cannot copy content of this page