Indian News : वाराणसी | वाराणसी में 70 श्रद्धालुओं से भरी बस में आग लग गई। हादसा शुक्रवार सुबह 3 बजे हुआ। उस वक्त सभी यात्री सो रहे थे। ड्राइवर आग लगने से बेखबर था। बस से धुआं उठता देख पुलिस के जवानों ने पीछा करके बस को रुकवाया। खिड़की के शीशे तोड़कर आनन-फानन में सभी 70 श्रद्धालुओं को बस से सुरक्षित निकाला। इसके कुछ ही मिनट बाद बस आग के गोले की तरह धूं-धूं करके जलने लगी। देखते ही देखते बस पूरी तरह से जलकर खाक हो गई। केवल लोहे का ढांचा की बचा। झारखंड के दुमका से सभी लोग काशी विश्वनाथ धाम दर्शन करने जा रहे थे। तभी मंडुआडीह थाना क्षेत्र के महेशपुर के पास हाईवे पर बस में आग लग गई।

Indian News के WhatsApp Channel से जुड़े

बस के रामा यादव ड्राइवर ने बताया, सभी 70 यात्री झारखंड के दुमका जिले से आए हैं। भारत दर्शन के लिए निकले हैं। बस यात्रियों को अयोध्या से वाराणसी लेकर आ रही थी। बस में शार्ट सर्किट से आग लग गई। आग पीछे लगने के कारण पता नहीं चल सका। पुलिस ने बताया कि मौके पर वहां के दो लोग नीरज पटेल और सुरेस चंद्र तिवारी ने लोगों को निकालने में मदद की। हादसे में कुछ लोगों को हल्की चोटें आई है। जिनकी पहचान अनीता महतो, भक्ति पद्मजा, प्रशांत कुमार बैद्य, विजय मंडल, लक्ष्मीकांत मंडर, शभूनाथ, मुकुंद मंडल, अजय महतो के रूप में हुई है।

Read More >>>> कटोरा तालाब के पास से हटाए गए अतिक्रमण..| Chhattisgarh

You cannot copy content of this page