Indian News : भिंड। मध्य प्रदेश में तेज रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला भिंड जिले से सामने आया है। जहां तेज रफ्तार कार ने ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में ऑटो सवार 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक, घटना जिले के नुन्हाड गांव के पास की है। जहां तेज रफ्तार कार ने ऑटो को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो सवार छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि ऑटो बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।

Indian News के WhatsApp Channel से जुड़े

मौके पर पहुंचे लोगों ने लोगों को ऑटाे से बाहर निकाला और घटना की जानकारी गोरमी थाना पुलिस को दी। इधर, घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। बताया जा रहा है कि ऑटो सवार सभी लोग छिरियापुरा गांव से गोहत रिश्स्तेदार के यहां शव यात्रा में शामिल होने जा रहे थे। इस दौरान वे हादसे का शिकार हो गए। फिलहाल, सभी घायलों का इलाज अस्पताल में जारी है।

Read More >>>> तातापानी क्षेत्र के विकास के लिए मास्टर प्लान तैयार किया जाएगा : CM विष्णु देव साय

@indiannewsmpcg

Indian News

7415984153

You cannot copy content of this page