Indian News : नई दिल्ली। Thomson ने अब तक की सबसे सस्ती Smart TV लांच की है। इस स्मार्ट टीवी को लेकर कंपनी बड़ी उम्मीद जता रही है। Thomson ने यह टीवी ऐसे समय उतारा जब मार्केट में प्रतिस्पर्धा बनी हुई है। कंपनी इस प्रोडक्ट से पूरी तरह आश्वस्त नजर आ रही है। कंपनी का मानना है कि यह Smart TV लोगों के लिए कंर्फोटेबल प्राइस में परफेक्ट रहेगी।

कंपनी ने अल्फा सीरीज में 32 इंच स्क्रीन के साथ यह स्मार्ट टीवी लांच किया है। इस टीवी के साथ कंपनी अफोर्डेबल प्राइस पर फ्रेंडली टेक्नोलॉजी आॅफर करने का दावा कर रही है। यह टीवी सेल के लिए फ्लिपकार्ट पर जल्द उपलब्ध होगा।

कंपनी ने 32 इंच स्क्रीन वाला यह TV 9999 रुपये की कीमत में मार्केट में उतारा है। जिसे अब तक का सबसे सस्ता टीवी बताया जा रहा है। जिसमें 10 परसेंट का डिस्काउंट आॅफर भी किया जा रहा है। कंपनी का मानना है कि इस स्मार्ट टीवी को 26 जून के बाद आॅर्डर किया जा सकता है। कंपनी से अपना साल तीसरा नया उत्पाद बता रही है।

You cannot copy content of this page