Indian News : मुंगेली । रीपा में चल रही गतिविधियों का मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अवलोकन किया। सबसे पहले देखा गोबर पेंट यूनिट, जय बुढ़ा देव स्वसहायता समूह की सदस्य सुनीता ध्रुव ने बताया कि पिछले 2 माह ही हुए गोबर से प्राकृतिक पेंट का निर्माण करते। 860 लीटर गोबर बेच चुके हैं। इससे 62 हजार रुपए की आमदनी हो चुकी है। दोना पत्तल यूनिट का संचालन कर रही माँ अंबे स्वसहायता समूह की सदस्य गनेशिया पटेल ने बताया कि दस हजार बंडल दोना पत्त बना चुकी हैं । दो महीनों में 20 हजार की आमदनी हो चुकी है। सीमार्ट में भी पत्तल बेच रहे हैं और साप्ताहिक बाजार भी भेज रहे हैं।

इसके बाद चंदली रीपा में ही संचालित हो रहे जूता चप्पल यूनिट का मुख्यमंत्री ने निरीक्षण किया। वंदे मातरम स्वसहायता समूह की पुष्पा खुंटे ने बताया कि एक महीने में ही 309 नग स्लीपर बेच चुकी हैं। इससे 11 हजार 400 रुपए की आय हुई । इसके बाद मुख्यमंत्री ने डिस्प्ले यूनिट प्रशिक्षण कक्ष देखा और वाई फाई की सुविधा आरंभ की। सदस्यों ने मुख्यमंत्री को यहां हो रहे मछली पालन के बारे में भी बताया। कहा कि यहां तीन तालाब हैं। पुष्पा ने मुख्यमंत्री को बताया कि हमारे पास तीन तालाब हैं और एक क्विंटल मछली हमने निकाली है। इससे दो लाख रुपए की आमदनी की संभावना है।

. डेहरकापा की रुक्मिणी नवरंग ने बताया कि हम लोग यहां कई तरह का कार्य कर रहे हैं। दोना पत्तल से हर महीने दस हजार रुपए तक कमा ही रहे हैं। अब मछली पालन भी आरंभ कर दिया है।

. आदर्श स्वसहायता समूह की अनूपा यादव ने कहा कि हम लोगों ने बकरी पालन आरंभ किया है। इससे 60 हजार रुपए से अधिक आमदनी अर्जित कर ली है। मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए अनूपा ने बताया कि आप जिस तरह से गौठानों को बढ़ावा दे रहे हैं। उससे महिलाओं की आर्थिक स्थिति काफी मजबूत हो रही है।

. मिनी माता स्वसहायता समूह की संध्या साहू ने बताया कि शासन द्वारा 10 नग सिलाई मशीन हमें दिया है। हम लोग आर्डर ले रहे हैं। 2 महीने में 20 हजार रुपए के कपड़े बेच चुके हैं। मुंगेली के सीमार्ट के माध्यम से 5 हजार जूट का आर्डर मिला है। अभी हम इस पर काम कर रहे हैं।

. मुख्यमंत्री ने समूह के सभी सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि आप लोग बड़े पैमाने पर इतने सारे कार्य कर रहे हैं और आरंभिक समय में ही आप लाभ कमाने लगे हैं। इससे निश्चित ही आपका उत्साह बढ़ते रहेगा और आप तेजी से अपनी गतिविधियों को बढ़ाएंगे।

@indiannewsmpcg

Indian News

7415984153

You cannot copy content of this page