Indian News : चूड़ीवाला की तरह कपड़ेवाला हिंदू महिलाओं से अश्लील हरकतें कर रहा था।रहवासियों ने उसकी पिटाई कर दी। भीड़ उसे पकड़ कर थाने भी ले गई। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की सतर्कता से बड़ी घटना टल गई। वरना एक बार फिर माहौल खराब हो सकता था। आरोपित से पूछताछ चल रही है।

घटना गुरुवार दोपहर हीरानगर थाना क्षेत्र स्थित स्वास्थ्य नगर का है। फेरी लगाकर कपड़े बेचने वाला मुस्लिम युवक एक महिला के पास पहुंचा और कपड़े दिखाने लगा। महिला को अकेली देखकर उसने अश्लील हरकतें करना शुरू कर दी। महिला द्वारा शोर मचाने पर भीड़ जमा हो गई। आरोपित ने भागने की कोशिश भी लेकिन युवकों ने उसे पकड़ कर पीट दिया।

थोड़ी देर बाद पुलिस को खबर मिल गई और आरोपित को हिरासत में ले लिया। आरोपित का नाम बादशाह पुत्र अमीर अहमद निवासी मेरठ (उप्र) है। वह कुछ दिनों से छोटी ग्वालटोली थाना क्षेत्र स्थित लक्ष्मी लाज में ठहरा हुआ था। एसआइ स्वराज डाबी के मुताबिक बादशाह फेरी लगाकर कपड़े बेचता है। जिस महिला के साथ अश्लील हरकत हुई उसने रिपोर्ट लिखवाने से इन्कार कर दिया। पुलिस ने स्वत: संज्ञान लेते हुए धारा 151 के तहत कार्रवाई की है। उसके पास से मिले दस्तावेजों की भी जांच की जा रही है। मेरठ से भी जानकारी मांगी गई है।




पिछले साल चूड़िवाला पर हुआ था केस

पिछले वर्ष अगस्त में बाणगंगा थाना क्षेत्र में भी इसी तरह की घटना हुई थी। फेरी लगाकर चूड़ियां बेचने वाला तस्लीम महिलाओं और युवतियों से अश्लील हरकतें कर रहा था। मूलत: हरदोई (उप्र) का रहने वाला तस्लीम भी कोतवाली क्षेत्र स्थित सराय में रहता था। हिंदूवादियों द्वारा पिटाई करने पर सैंकड़ों लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया था।तस्लीम के पास से फर्जी दस्तावेज भी मिलें थे। एडिशनल डीसीपी जोन-3 राजेश रघुवंशी के मुताबिक कपड़ेवाला और उसके परिवार के संबंध में मेरठ पुलिस से भी जानकारी मांगी जा रही है।

दुष्कर्म कर युवती का अश्लील वीडियो बनाया

सिमरोल पुलिस ने 20 वर्षीय युवती की शिकायत पर आरोपित राज पंवार निवासी शिव नगर के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज किया है। युवती का आरोप है कि वह चाकू लेकर घर में घुसा और दुष्कर्म किया। उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया। पीड़िता ने बदनामी के डर से घटना स्वजन को नहीं बताई। बुधवार को मां से बात साझा की और थाने पहुंच कर केस दर्ज करवाया।

You cannot copy content of this page