Indian News : रायपुर | छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने PM नरेंद्र मोदी पर लिखी किताब ’मोदी है तो सम्भव है’ लॉन्च की। जिसे रायपुर के साहित्यकार और गीतकार रामेश्वर दास वैष्णव ने लिखा है।

Read more>>>>Indian News के WhatsApp Channel से जुड़े

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पुस्तक के लेखक रामेश्वर दास वैष्णव से कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में प्रत्येक क्षेत्र में ऐतिहासिक काम हुए हैं। देश के प्रत्येक वर्ग का सर्वांगीण विकास हुआ है। ऐसे में ये किताब लोगों को अहम जानकारियां देगी।




Read more>>>>>​​​​​​​CM सैनी का कांग्रेस पर तंज….| Haryana

इस किताब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपलब्धियों को अलग अंदाज में मुक्तकों के द्वारा प्रस्तुत किया गया है। पुस्तक विमोचन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के प्रेस ऑफिसर आलोक सिंह, सुप्रसिद्ध रंगकर्मी अनिल शर्मा, लेखक विजय मिश्रा ’अमित’, सतीश शर्मा, पत्रकार योगेश मिश्रा, प्रमोद मिश्रा, हेमंत शर्मा मौजूद रहे।

@Indiannewsmpcg

Indian News

7415984153

You cannot copy content of this page