Indian News : रोहतक | हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी रविवार को रोहतक में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने रोहतक के गोहाना अड्डे पर आयोजित जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान नायब सिंह सैनी ने कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि झूठ का पुलिंदा हो चुकी है। कांग्रेस ने घोषणापत्र में जो-जो घोषणाएं की हैं, उनको कभी भी पूरा नहीं किया। हिमाचल और तेलंगाना में कांग्रेस की सरकार है। लेकिन वहां पर भी कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्रों को लागू नहीं किया। जबकि भाजपा ने घोषणापत्र में जो घोषणाएं की हैं, उनको पूरा करने का काम किया है।

Read more>>>>Indian News के WhatsApp Channel से जुड़े

नायब सिंह सैनी ने पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा पर तंज कसते हुए कहा कि “दिल में कसक है, चेहरे पर नकाब लिए फिरते हैं। जिनके बही खाते खराब हैं, वे हमारा हिसाब लिए फिरते हैं।” कांग्रेस द्वारा हरियाणा मांगे हिसाब यात्रा पर निशाना साधा था। नायब सिंह सैनी ने कहा कि कांग्रेस भाजपा से हिसाब मांग रही है। इसलिए उन्होंने पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा से 10 सवाल पूछे थे, लेकिन आज तक जवाब नहीं दिया।




नायब सिंह सैनी ने कहा कि कांग्रेस बूढ़ी हो चुकी है। कांग्रेस ने पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा सहित कई ऐसे प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। जो 70 साल से ऊपर के हैं। जिससे स्पष्ट है कि कांग्रेस बूढ़ी हो चुकी है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा निश्चिंत होकर रहें। भाजपा सरकार सभी 70 साल से ऊपर के सभी लोगों को 5 लाख तक का आयुष्मान कार्ड के तहत मुफ्त इलाज मिलेगा। भूपेंद्र सिंह हुड्डा भी अपना इलाज करवा सकते हैं।

Read more>>>>>कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज करेंगे, पद यात्रा की शुरुआत…| Chhattisgarh

पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर ने कांग्रेस उम्मीदवार भारत भूषण बत्रा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बीबी बत्रा के पिता जनसंघ से विधायक बने थे। लेकिन फिर आपातकाल लग गया और गिरफ्तारी के डर से वे जनसंघ छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गए। अब 2026 में परिसीमन होना है। इसलिए अपने रोहतक को टुकड़ों में टूटने से बचाने के लिए अपने अच्छे नेता को चुने, जो आवाज उठा सके।

वहीं मनीष ग्रोवर ने कहा कि बीबी बत्रा ने विधायक बनने के बाद भी कोई काम नहीं करवाया। जनता को कहता रहता है कि उसकी नहीं चलती। आगे भी वह ऐसे ही बोलेगा कि उसकी नहीं चलती। मनीष ग्रोवर ने कांग्रेस पर निशाना साधा कि कांग्रेस लोगों को बरगलाने का काम कर रही है, लेकिन जनता अब सतर्क हो चुकी है। उनके झांसे में नहीं आना चाहती।

@Indiannewsmpcg

Indian News

7415984153

You cannot copy content of this page