Indian News : जयपुर | जयपुर में आज सुबह लो फ्लोर और स्लीपर कोच बस की टक्कर हो गई। हादसे में 30 से ज्यादा लोग घायल हो गए। लो फ्लोर बस ड्राइवर विनोद ने बताया- चलती बस का गियर अटक गया था। इसके कारण बस एकदम से मुख्य सड़क पर रुक गई। पीछे से आ रही स्लीपर कोच की बस ने टक्कर मार दी। लो फ्लोर बस में बैठी 30 से ज्यादा सवारियों को चोट आई। सभी को निजी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया।

Indian News के WhatsApp Channel से जुड़े

घटना भांकरोटा थाना इलाके के रामचंद्र पुरा में बगरू टोल के पास हुई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस और 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची। लोगों को अस्पताल ले जाना शुरू किया। घायल यात्रियों ने बताया- एक दम से बस रुकने से पीछे से तेज गति से आ रही स्लीपर कोच बस टकरा गई। कई लोगों के चेहरे और शरीर पर गम्भीर चोट लगी। जिन्हें ठिकरिया हॉस्पिटल में भर्ती कराया। सभी घायलों की हालत खतरे से बाहर है।

Read more>>>>बेंगलुरु में बारिश से 7 मंजिला इमारत गिरी, 5 मौतें…

Leave a Reply

You cannot copy content of this page