Indian News : अशोका गार्डन इलाके में एक 22 साल की महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपित एक निजी कंपनी का संचालक है। पीडि़ता आरोपित की कंपनी में काम करती थी। आरोपित ने उसके साथ दुष्कर्म का वीडियो बना लिया था। उसके वायरल करने की धमकी देकर वह उसके साथ संबंध बना रहा था। चार दिन पहले भी महिला के साथ आरोपित के दोस्त ने अपने बुलाकर दुष्कर्म किया था। इस बात से तंग आकर महिला ने अशोकागार्डन थाने में एफआइआर कराई गई है। पुलिस ने आरोपित की गिरफतारी की कोशिश कर रही है।

पुलिस के मुताबिक,अशोका गार्डन में रहने वाली 22 साल की महिला 8वीं तक पढ़ी है। अप्रैल 2022 में उसने एक कंपनी में केयर टेकर की नौकरी शुरू की थी। महिला ने शिकायत में बताया कि कंपनी के संचालक मनोज वर्मा ने 25 अप्रैल को चार इमली इलाके में एक घर में ले गए थे,जहां एक वृद्ध की देखभाल करनी थी, वह उनको उसके घर छोड़कर आ गए थे। उसके बाद मई की शाम तक ड्यूटी करने के बाद मनोज उसे वापस लेने आया।

वह उसे प्रगति नगर अशोका गार्डन में एक मकान पर लेकर पहुंचा और बोला कि इस घर में आज से ड्यूटी करनी है। घर में कोई नहीं था, महिला को शंका हुई तो उसने मनोज से उसका कारण पूछा तो उसने कोई जवाब नहीं दिया और पानी के पीने के लिए उसे बोतल ली। बाद में अकेला पाकर महिला के साथ गलत काम किया। महिला ने जब इसका विरोध किया तो आरोपित ने उसे बताया कि उसने उसका अश्लील वीडियो बना लिया है, उसने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर चुप करा दिया। बाद में उसने महिला को ब्लैकमेल कर उकई बार संबंध बनाए।




5 जून को महिला ने नौकरी छोड़ दी। इसी बीच मनोज ने फिर फोन किया कि उसने दूसरी कंपनी खोल ली है। अब कंपनी ज्वाइन कर लो। महिला ने मना कर दिया। बाद में आरोपित ने उसे दोबारा से कंपनी में नौकरी करने के लिए बना लिया। 25 जून को मनोज ने उसे अशोका गार्डन में रहने वाले अर्जित के घर भेजा। जहां पर आरोपित ने भी उसके साथ गलत काम किया। महिला ने पुलिस को बताया कि आरोपित की कंपनी में करीब 25 महिलाएं काम करती है।

You cannot copy content of this page