Indian News : लुधियाना | पंजाब के लुधियाना के बसंत नगर में शनिवार सुबह करीब 11 बजे कंप्रेसर फटने से धमाका हो गया। धमाके के कारणों का पता नहीं चल सका है। इलाके के लोगों के मुताबिक इलाके में एक कबाड़ी का गोदाम है। एसी कंप्रेसर और अन्य सामान इलाकों से स्क्रैप के रूप में एकत्र किए जाते हैं। लोगों के मुताबिक आज जब मजदूर कंप्रेसर खोल रहे थे तो अचानक विस्फोट हो गया।

Indian News के WhatsApp Channel से जुड़े

इलाके के लोग सहम गए। अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना स्थल से मिली जानकारी के अनुसार दीपक ट्रेडर करीब 35 साल से बसंत नगर में कारोबार कर रहा है। हादसे में राजन नाम का युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल को डीएमसी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Read More >>>> STF की टीम ने अवैध परिवहन करते वाहन को किया जप्त…| Madhya Pradesh

@indiannewsmpcg

Indian News

7415984153

You cannot copy content of this page