Indian News : बिलासपुर। बिलासपुर लोकसभा में आयोजित भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में 2 हजार से अधिक लोगों ने भाजपा में प्रवेश लिया | वहीं बिलासपुर विधानसभा से साढ़े तीन सौ लोगों ने भाजपा की प्राथमिक सदस्यता ली | जिसमें कांग्रेस, जोगी कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भी बीजेपी का दामन थामा है | इस दौरान डिप्टी सीएम अरुण साव, मंत्री दयालदास बघेल, विधायक धरमलाल कौशिक, अमर अग्रवाल, धर्मजीत सिंह ने सभी लोगों को BJP का गमछा पहनाकर सदस्यता दिलाई |

Indian News के WhatsApp Channel से जुड़े

वहीं मीडिया से बातचीत करते डिप्टी सीएम अरुण साव ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा | उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी डूबती हुई जहाज है, न कांग्रेस की विश्वनीयता बची है, न नेतृत्व है | इसलिए कांग्रेस तो अब अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रही है पर छत्तीसगढ़ में कांग्रेस जीरो में आउट होने वाली है | इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अब तक का रिकॉर्ड जीत बिलासपुर लोकसभा सीट में होने वाली है | 1996 से लगातार हम इस सीट को जीतते रहे हैं | 2024 की जीत ऐतिहासिक होने वाली है और रिकॉर्ड वोटों से हमारे प्रत्याशी तोखन साहू जीतने वाले हैं |

Read More >>>> नवरात्र मेले के व्यस्थाओं का जायजा लेने पहुंचे कलेक्टर हुए अव्यवस्था का शिकार, पढ़े पूरी ख़बर….

You cannot copy content of this page