Indian News : रायपुर | उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कांग्रेस के शासनकाल पर सवाल उठाते हुए मीडिया से कहा कि 5 साल कांग्रेस की सरकार ने बस्तर की जनता के साथ अन्याय किया है | कांग्रेस ने नक्सलवाद को पाला-पोसा हैं | उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने आगे कहा कि, कांग्रेस पार्टी को जो करना है करें, बस्तर की जनता सब देख रही है |

Read More>>>>इन इलाकों में नहीं होगी पानी की सप्लाई…..

इसके अलावा बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी के निधन पर दुःख व्यक्त करते हुए कहा कि, सुशील मोदी भाजपा के आधार स्तंभ रहे हैं | पूरा जीवन बिहार व देश की जनता के सेवा में लगाया है | उनका निधन भाजपा के लिए अपूर्णीय क्षति है | मैं उनको श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं | अरुण साव कांग्रेसी नेता की हत्या के सवाल पर कहा कि, कांग्रेस नेता की हत्या पर बीजेपी चुप्पी नहीं साधेगी | घटना की कड़ाई और गंभीरता से जांच होगी | जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी |

Indian News के WhatsApp Channel से जुड़े

@indiannewsmpcg

Indian News

7415984153

You cannot copy content of this page