Indian News : रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता और बिलासपुर संभाग प्रभारी अनुराग सिंहदेव ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा शनिवार को भगवान श्री रामलला के दर्शन करने अयोध्या जाने पर कांग्रेस की कसमसाहट पर तंज कसते हुए कहा कि भगवान श्रीराम के अस्तित्व को सिरे से नकारने और जनवरी में श्री रामलला के प्राण-प्रतिष्ठा के भव्य समारोह का न्योता ठुकराने के अपराध-बोध से ग्रस्त कांग्रेसी नेता अब भी श्री राम और सनातन संस्कृति को लेकर विधवा प्रलाप से बाज नहीं आ रहे हैं। श्री सिंहदेव ने कहा कि कांग्रेसियों को पहले अपने ‘छत्तीसगढ़ के भाँचा’ श्रीराम और सनातन विरोधी राजनीतिक चरित्र के लिए पूरे प्रदेश और देश से माफी मांगनी चाहिए।

Indian News के WhatsApp Channel से जुड़े

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्री सिंहदेव ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री साय और मंत्रिमंडल के सभी सदस्यों के श्री रामलला के दर्शन करने से कांग्रेस के लोग बुरी तरह चिढ़े हुए हैं। दरअसल कांग्रेस कभी यह चाहती ही नहीं थी कि अयोध्या में भगवान श्री राम का भव्य मंदिर बने। अब मंदिर बन गया है और अपनी आस्था व श्रद्धा के साथ श्रद्धालु वहाँ दर्शन करने जा रहे हैं तो कांग्रेसियों को यह भी बर्दाश्त नहीं हो रहा है। खुद कांग्रेसी तो श्रीराम के दर्शन करने अयोध्या गए नहीं, और श्रद्धालु दर्शन करने जा रहे हैं तो कांग्रेसियों की छाती पर साँप लोटने लगा है। उन्हें श्रद्धालुओं का श्रीराम के दर्शन करने जाना जरा भी नहीं सुहा रहा है। श्री सिंहदेव ने कहा कि यह बेहद शर्मनाक है कि कांग्रेस ने श्री राम मंदिर को लगातार एक विवाद का विषय बनाकर रखा हुआ है। कांग्रेस ने भगवान श्री राम को हमेशा कठघरे में खड़ा करने का धत्कर्म किया है और आज भी कांग्रेसी यही काम कर रहे हैं। इससे यह साफ होता है कि कांग्रेसियों की पूरी राजनीतिक सोच घृणित हो चुकी है, तुष्टीकरण के मकड़जाल में फँसी कांग्रेस वोट बैंक की राजनीति करके कदम-कदम पर अपनी गंदी मानसिकता का प्रदर्शन कर रही है।




भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्री सिंहदेव ने कहा कि वामपंथियों के कब्जे में जकड़ चुकी कांग्रेस आज वैचारिक तौर पर पूरी तरह दरिद्र हो चली है और इसीलिए श्री राम, सनातन, हिन्दुत्व, भारतीय गौरव जैसे वे तमाम विषय, जो भारतीय जनमानस को अपने शाश्वत सांस्कृतिक आदर्शों व जीवन मूल्यों से जुड़ने के लिए प्रेरित करते हैं, के खिलाफ कांग्रेस को विष-वमन करते कोई हिचक नहीं होती। यही कारण है कि कांग्रेस का राजनीतिक अस्तित्व खात्मे की ओर बढ़ रहा है और कांग्रेस का राजनीतिक भविष्य अंधकारमय साफ दिख रहा है। श्री सिंहदेव ने दो टूक कहा कि जिस कांग्रेस ने भगवान श्रीराम के नाम पर दुष्प्रचार किया, जिस कांग्रेस ने भगवान श्री राम को राजनीति का विषय बनाया है, उस कांग्रेस को तो अब कोई भी नहीं बचा सकता। ज्यादा अच्छा तो यही होगा कि बजाय यहाँ बैठकर प्रलाप करने के, अयोध्या जाकर भूपेश ,महंत ,बैज टी एस बाबा सामुहिक रूप से रामलला के दर्शन करे।

Read More>>>>22 जुलाई से शुरू होगा विधानसभा का मानसून सत्र

जब कांग्रेस गांधी परिवार भांचा राम के जन्मभूमि को कोर्ट में असत्य सिध्द करने में लगी रही वही प्राणप्रतिष्ठा का निमंत्रण ठुकरा कर हिन्दू को हिंसक बता कर अपना मूल चरित्र उजागर किया है सभी कांग्रेसियों, विशेषकर छत्तीसगढ़ के कांग्रेसियों को ‘छत्तीसगढ़ के भाँचा’ श्रीराम के पावन दर्शन करना चाहिए ताकि उनको सद्बुद्धि आएगी।

@indiannewsmpcg

Indian News

74159841532

You cannot copy content of this page