Indian News : मुंबई |  कॉमेडी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ पॉपुलर शो में से एक है। इस शो को हर वर्ग के लोग देखना पसंद करते हैं। लेकिन बीते ​कुछ दिनों से ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ पर ग्रहण लगा हुआ है। दरअसल शो के किरदार एक के बाद एक इस सीरियल को अलविदा कह रहे हैं। बता दें कि हाल में ही शो के तारक मेहता यानि शैलेश लोढ़ा ने सीरियल को बाय-बाय कर ही दिया है। इसी बीच खबर आ रही है कि एक और एक्ट्रेस अब ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ को अलविदा कहने वालीं है।

मुनमुन दत्ता कहेंगी शो को अलविदा?

Munmun Dutta Left TMKOC मिली जानकारी के अनुसार ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) फेम एक्ट्रेस बबीता जी यानी मुनमुन दत्ता (Munmun Dutta) के भी शो छोड़ने के आसार बन रहे हैं। हाल ही में खबर सामने आई है कि मुनमुन दत्ता को बिग बॉस ओटीटी के दूसरे सीजन के लिए अप्रोच किया गया है। इस रिएलिटी शो का हिस्सा बनने का मतलब है कि मुनमुन इस शो को अलविदा कह सकती हैं।

बबीता जी पर फिदा हैं जेठा लाल

सिर्फ एक शो की बदौलत मुनमुन दत्ता (Munmun Dutta) आज घर-घर में फेमस हो चुकी हैं। लोग उन्हें मुनमुन दत्ता कम बल्कि बबीता जी के नाम से ज्यादा जानते हैं। तारक मेहता का उल्टा चश्मा (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) की बबीता जी की हर अदा पर जेठालाल फिदा है लेकिन मुनमुन दत्ता की अदाओं के लाखों दीवाने हैं। अगर मुनमुन इस शो का हिस्सा बनती हैं तो यकीनन जनता का भी खूब मनोरंजन होने वाला है।

सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती है मुनमुन दत्ता

34 साल की मुनमुन दत्ता ने अभी शादी नहीं की है और वो फिलहाल अपनी लाइफ को काफी इन्जॉय कर रही हैं। ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) से पहले भी वो कुछ सीरियल्स में नजर आई थीं लेकिन उन्हें पॉपुलैरिटी इसी शो से मिली। मुनमुन दत्ता (Munmun Dutta) सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपने खूबसूरत वीडियोज शेयर करती रहती हैं।

You cannot copy content of this page