Indian News : नई दिल्ली | विधायकों की खरीद-फरोख्त मामले में दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की टीम मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को नोटिस देने के एक दिन बाद रविवार को मंत्री आतिशी के आवास पर पहुंची। आतिशी सुबह ही राघव चड्ढा के साथ केजरीवाल के घर पहुंच गई थीं। क्राइम ब्रांच की टीम एक घंटे इंतजार करने के बाद उनके घर से निकल गई और आवास से कुछ दूर खड़ी है। इससे पहले आतिशी ने अपने ऑफिस के अफसरों को नोटिस रिसीव करने को कहा था। उन्होंने नोटिस दिया या नहीं, अभी इसकी जानकारी नहीं है।

Indian News के WhatsApp Channel से जुड़े

दरअसल, अरविंद केजरीवाल और आतिशी ने भाजपा पर आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायकों को 25-25 करोड़ रुपए ऑफर करने के आरोप लगाए थे। आतिशी ने कहा था कि BJP दिल्ली में AAP की सरकार गिराना चाहती है। इस मामले में क्राइम ब्रांच दोनों नेताओं से पूछताछ कर सबूत लेना चाहती है। पिछले हफ्ते AAP नेता आतिशी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि भाजपा ने ऑपरेशन लोटस 2.0 शुरू किया है। इसके तहत वे दिल्ली में AAP की सरकार गिराना चाहती है।

Read More >>>> Uttar Pradesh : कबीर मगहर महोत्सव में शामिल हुए CM योगी |




आतिशी ने दावा किया कि AAP के पास भाजपा नेता की बातचीत रिकॉर्डिंग है, जिसमें वे कह रहे हैं कि केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आतिशी ने कहा था- भाजपा हमारे 21 विधायकों के संपर्क में है। उन्होंने 7 विधायकों को 25-25 करोड़ रुपए ऑफर किए हैं, लेकिन सभी MLA ने इस ऑफर को मानने से इनकार कर दिया है। जहां भी भाजपा लोकतांत्रिक तरीके से सरकार नहीं बना पाती है, वो ऑपरेशन लोटस 2.0 का इस्तेमाल करती है। उन्होंने मध्यप्रदेश, कर्नाटक और अरुणाचल प्रदेश में ऐसे ही सरकारें गिराई हैं।

Read More >>>> Kolkata : ममता बनर्जी ने की 21 लाख मनरेगा श्रमिकों को बकाया वेतन देने की घोषणा।

@indiannewsmpcg

Indian News

7415984153

You cannot copy content of this page