Indian News : जिरीबाम | मणिपुर के जिरीबाम में CRPF और पुलिस टीम के काफिले पर कुकी उग्रवादियों ने रविवार को हमला कर दिया। इसमें CRPF का एक जवान शहीद हो गया। वहीं पुलिस के तीन कमांडो भी घायल हो गए। फिलहाल, जिरीबाम और आसपास के इलाकों में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

Read More>>>>Manipur में CRPF के काफिले पर हमला, एक जवान शहीद

पुलिस ने बताया कि जिरीबाम जिला पुलिस और 20 बटालियन CRPF की टीम साथ मिलकर एक ऑपरेशन में लगी हुई थी। इस दौरान टीम पर कुकी उग्रवादियों ने पहाड़ी इलाके से गोलीबारी की। गोली CRPF जवान अजय कुमार झा (43) के सिर पर लगी। इसके बाद उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मोंगबुंग में गोलीबारी शनिवार देर रात से ही शुरू हो गई थी। रविवार सुबह CRPF और पुलिस ने उग्रवादियों पर जवाबी कार्रवाई की। इसमें उग्रवादियों को कितना नुकसान पहुंचा अभी इसकी जानकारी सामने नहीं आई है।

You cannot copy content of this page